उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, कई गांव बहे, पुल और रास्ते मलबे में तब्दील

उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के लामबगड़ गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। सड़क और नालियां तबाह हो गई हैं। साथ ही कृषि भूमि को बड़े पैमाने पर नकुसान पहुंचा है।

बदल फटने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से तबाह हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लामबगड़ गांव के बांजा जंगल धार खर्क में अचानक बादल फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी और मलबा गांव की तरफ आने से गंगनहर, लामबगड़, रामगडेरी, बिष्ट बांखली और नेगी बांखली गांवों में तबाही मच गई। आसमान से बरसी आफत के बाद यहां के पांचों गांवों की नालियां और कुषि जोत मलबे में तब्दील हो गए हैं। वहीं गांवों को यातयात से जोड़ने वाली चैखुटिया सड़क तबाह हो गई है।

आसमानी आफत में रामगडेरी गांव के रामसिंह की गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस वक्त बादल फटा उस वक्त गोशाला मवेशी नहीं थे। ऐसे मवेशियों को निकसान नहीं पहुंचा। इसके आलावा रामगडेरी गांव को बाहरी क्षेत्र से जोड़ने वाली रामगदेरे पर बनी पैदल पुलिया बह गई है। गांव के बुजुर्ग बदर सिंह की मलबे में दबने से मौत हो गई।

अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र में भी बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां के खीड़ा में बादल फटने से कई घर तबाह हो गए हैं, वहीं रामगंगा नदी के उफान पर होने से पुलिस प्रशासन ने लोगों को गंगा किनारे न जाने का अलर्ट भी जारी किया है। चमोली जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि बादल फटने के बाद राहत और बचाव की टीम के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.