उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बड़ा बवाल हुआ है। नोनहरा थाना इलाके के कठवामोड़ पुलिस चौकी के पास ग्रामीणों के पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि निषाद समाज के लोगों ने चक्काजाम कर रखा था। पीएम मोदी की रैली खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर लोगों को समझाने के लिए पहुंचे थे, ताकि लोगों को समझाकर चक्काजाम खत्म किया जा सके। बताया जा रहा है कि जैसे पुलिसकर्मी मौके पहुंचे और निषाद समाज के लोगों से बात करने की कोशिश इस दौरान कहासुनी के बाद भीड़ भड़क गई और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में सुरेश वत्स नाम का पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में उसकी मौत हो गई। इस पथराव में दो लोग घायल भी हुए हैं।
खबरों के मुताबिक, पुलिसकर्मी वत्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में ड्यूटी देने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें नोनहरा थाना इलाके में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भेजा गया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मी सुरेश वत्स की मौत पर दुख जताया है। साथ ही मृतक कांस्टबेल की पत्नी के लिए 40 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा उनके माता-पिता के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.