Categories: EntertainmentNews

‘जीरो’ पर कैसे भारी पड़ी सिंबा?, तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना डाले हैं।

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने 20 करोड़ 72 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी ही की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुंडे और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रणवीर की यह फिल्म पहला नंबर पाने में कामयाब रही है।

रणवीर सिंह की ही फिल्म पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि  गुंडे ने 16.12 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी।  रामलीला ने 16 करोड़ और बाजीराव मस्तानी ने 12.80 करोड़ पहले दिन की थी। बता दें कि सारा अली खान की ये दूसरी फिल्म है। सारा की पहली फिल्म केदारनाथ थी। जिसमें वो सुशांत राजपूत के साथ नजर आई थीं।

एक्‍शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एसीपी संग्राम भालेराव का रोल निभाया है, जो एक भ्रष्‍ट ऑफिसर है। उसका मकसद सिर्फ पैसा कमाना है। इसीलिए वह डॉन बने सोनू सूद के इर्दगिर्द रहता है। इसके बाद वह एक लड़की को अपनी बहन बना लेता है और जब उस लड़की का शोषण हो जाता है तो वो एंग्रीमैन बनकर सामने आता है।

‘जीरो’ की वजह से मिला फायदा

बादशाह खान की फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। इसका सीधा फायदा सिंबा को मिला। यही वजह है कि रणवीर और सारा की फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.