मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुलिस को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश के मऊ से बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से बड़ी राहत मिली है।

हाई कोर्ट ने अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में यूपी पुलिस और राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अब्बास अंसारी को राहत देते हुए जस्टिस शबीहुल हसनैन और जस्टिस रेखा दीक्षित की बेंच ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।

हाई कोर्ट ने कहा कि जब लखनऊ के जिला अधिकारी ने अब्बास अंसारी के असलहे के लाईसेंस के संदर्भ में एनओसी जारी कर दी थी। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने अब्बास अंसारी को लाईसेंस जारी कर दिया था, ऐसे में इस मामले में यूपी पुलिस ने कैसे एफआईआर दर्ज कर लिया। कोर्ट ने कहा कि केस का न्यायिक क्षेत्र दिल्ली है, ये उत्तर प्रदेश के न्यायिक क्षेत्र से बाहर है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस से तीन हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है। कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि वो बताए कि आखिर अब्बास अंसारी पर उसने क्यों कार्रवाई की।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील सिद्धार्थ सिन्हा ने कोर्ट से कहा कि पुलिस के छापे में अब्बास अंसारी के घर से कोई भी प्रतिबंधित हथियार बरामद नहीं किया गया। जो हथियार बरामद किए गए थे, वे कानूनी अनुमति के बाद भी जारी किए गए थे।

गौरतलब है कि गुरुवार को अब्बास अंसारी के दिल्ली वाले घर पर लखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की थी। इस दौरान दावा किया गया था कि अब्बास के घर से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। पुलिस के मुताबिक, ये मामला एक लाईसेंस पर ज्यादा हथियार खरीदने से जुड़ा है। इससे पहले लखनऊ पुलिस ने अब्बास के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी सिलसिले में गुरुवार को अब्बास के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.