उत्तराखंड के कर्मचारियों को त्रिवेंद्र सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, 5% डीए और बोनस को मिली मंजूरी

उत्तराखंड के करीब ढाई लाख सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निगमों-उपक्रमों के कर्मचारियों और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।

सरकार ने राज्य के इन कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। वित्त विभाग की ओर से डीए और बोनस को लेकर भेजी गई फाइलों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को जल्द ही बोनस और डीए उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। बोनस के हकदार कर्मचारियों को करीब 7349 रुपये की राशि मिलेगी। इस फैसले से सरकारी खजाने पर 300 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दिवाली से पहले वेतन देने के मामले में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

डीए और बोनस को मुख्यमंत्री की इजाजत मिलने के बाद इस संबंध में आचार संहिता खत्म होते ही आदेश जारी किया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार ने भी इसी महीने अपने कर्मचारियों को पांच फीसद डीए देने के आदेश जारी किए थे। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता 21 अक्टूबर तक लागू होने की वजह से सरकार की ओर से इस मामले में फैसला नहीं लिया जा सका।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.