Categories: IndiaNews

अयोध्या में सीएम योगी ने भगवान राम की मूर्ति का किया अनावरण!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कोदंड भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। योगी ने इसके बाद दीप जलाकर नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनेगा। मोदी ने योग को वैश्विक मान्यता दिलाई है। कमजोर व्यक्ति, समाज या राष्ट्र शांति की बात नहीं कर सकता है। पहली बार कोई प्रधानमंत्री कुम्भ के उद्घाटन समारोह में गंगा पूजन करने पहुंचा।” इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या शोध संस्थान में लगाई गई कलाकृतियों और चित्रों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या के विकास से जुड़ीं तमाम योजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

अयोध्या शोध संस्थान ने काष्ठ कला की दुर्लभ कृति कोदंड राम की प्रतिमा को कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट एम्पोरियम से 35 लाख रुपये में खरीदा गया है। प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया गया और बाद में लाइब्रेरी में इसका स्थाई प्लेटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा।

भगवान राम की इस काष्ठ प्रतिमा को अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया गया है। इस मूर्ति को टीक वुड से बनाया गया है। कर्नाटक शैली में बनी यह प्रतिमा अब रामनगरी अयोध्या की शोभा बढ़ाएगी। टीक वुड से तैयार की गई इस प्रतिमा को बनाने में 3 साल से अधिक का समय लगा है। सात फुट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम. मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

इससे पहले योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाने का ऐलान कर चुकी है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही राम मंदिर एक बार फिर से चर्चा में है। अभी दो दिन पहले ही साधु-संतों ने राममंदिर निर्माण को लेकर एक बैठक भी की थी, जिसमें विहिप सहित अनेक संगठनों ने भाग लिया था। अभी चर्चा है कि शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे अपनी पार्टी के सभी 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.