Categories: IndiaNews

फैजाबाद: कौशलपुर कॉलोनी में दिनदहाड़े प्रधान की गोली मारकर हत्या, बीजेपी विधायक पर मर्डर का आरोप

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने कौशलपुर कॉलोनी में बैंतीकला गांव के प्रधान अजय प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है।

प्रधान के परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम को बाइक सवार दो बदमाश उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर प्रधान की बेटी पहुंची। बदमाशों ने कहा कि अपने पिता को बुलाकर लाओ। बताया जा रहा है कि जैसे प्रधान अजय प्रताप सिंह दरवाजे पर पहुंचे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। प्रधान को गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन स्थानीय लोगों की मदद से प्रधान को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

37 साल के अजय प्रताप सिंह शहर के कौशलपुरी कॉलोनी के फेज-2 में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय बीजेपी विधायक से ठेके को लेकर अजय प्रताप की रंजिश थी। परिजनों का आरोप है कि अजय प्रताप की हत्या में बीजेपी विधायक का हाथ है। परिजनों का ये भी कहना है कि उनकी नजदीकी समाजवादी पार्टी से थी। ऐसे में इस बात से भी स्थानीय विधायक को जलन थी। अजय प्रताप के घरवालों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

[wpvideo iiFKlgSU]

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.