इस देश में रोटी के लिए हुआ बहुत बड़ा प्रदर्शन, इतने लोगों की हुई मौत, लगानी पड़ी इमरजेंसी

सूडान में रोटी की कीमत बढ़ने पर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है।

ऐसा आपने शायद ना पहले कभी सुना होगा और ना ही पढ़ा होगा कि किसी देश में रोटी के लिए बड़ा प्रदर्शन हुआ हो। गरीबी से जूझ रहे अफ्रीकी देश सूडान में रोटी की कीमत बढ़ने पर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी शहर कादरिफ में इमरजेंसी लगा दी गई है। यहां पर 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग घायल हो गए।

शहर के सांसद मुबारक अल-नूर का कहना है कि अल-कदरीफ में हालात बेकाबू हो गए हैं। अल-नूर ने अनुरोध किया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न किया जाए क्योंकि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक एतबारा शहर में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय को भी जला दिया था।

दरअसल यहां सरकार ने रोटी की कीमत एक सूडानी पाउंड से बढ़ाकर तीन सूडानी पाउंड करने का फैसला किया है। लोग सरकार के इसी फैसले से नाराज हैं। देश में ईंधन की कीमत भी दोगुनी किए जाने की भी चर्चा है, जिससे लोगों को बेहद गुस्सा है। यहां बुधवार से ही सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

इस साल जनवरी मेंं भी यहां खाने की कीमत बढ़ा दी गई थी। जिसके विरोध में प्रदरर्शन हुए थे। लेकिन जल्द ही विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ उन्हें नियंत्रण में ले लिया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.