Categories: IndiaNews

यूपी: अपने बहराइच संसदीय क्षेत्र में घटिया रोड निर्माण का काम देख भड़कीं सांसद सावित्रीबाई फुले, रुकवाया काम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन आलम ये है कि सांसद सवित्रीबाई फुले के संसदीय क्षेत्र बहराइच में सड़कों का बुरा हाल है।

बाराबंकी से बहराइच होते हुए रुपईडीहा तक हाईवे सड़क निर्माण का काम चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारकी सड़क निर्माण के काम में खानापूर्ति कर रहे हैं। इस बात की शिकायत खुद सांसद सावित्रीबाई फुले ने की है। उन्होंने खुद इस सड़क का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण पर सवाल खड़े किए।

[wpvideo ZDeym8y1]

मीडिया से बात करते हुए सावित्रीबाई फुले ने कहा, “ये सड़क 37 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। सड़क निर्माण का स्तर बेहद निचले स्तर का है। मैंने निरीक्षण के दौरान पाया कि पुरानी सड़क के मलबे के ऊपर ही नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वो भी सिर्फ पैच वर्क किया जा रहा है। अगर ऐसे काम हुआ तो ये सड़क कुछ ही दिनों बाद टूट जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मैने सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया है। जब तक अधिकारी इस सड़क का निरीक्षण नहीं करते काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।”

गौर करने वाली बात ये है कि ये आलम सांसद सावित्रीबाई फुले के संसदीय क्षेत्र का है। जिसकी शिकायत  उन्होंने खुद की है। बतां दे कि ये वही सांसद है, जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद पीएम मोदी समेत पूरी पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

[wpvideo O9bgBUa4]

उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल, 2017 में पीडब्ल्यू विभाग को ये निर्देश दिया था कि 15 जून, 2017 तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उनके आदेश के 2 साल बीत जाने के बाद भी राज्य की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुईं हैं। जिन सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है, उसमें भी खानापूर्ति की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार में ठेकेदार भ्रष्टाचार का  खुलेआम खेल रहे हैं और सरकार मौन है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.