Categories: IndiaNews

EXCLUSIVE: SP-BSP के बीच हुआ तय कौन किस सीट पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव! जानिए किसे मिली कौन सी सीट

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के बीच इस बात पर लगभग सहमति बन गई है कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी।

‘न्यूज़ नुक्कड़’ के सूत्रों ने बताया कि एसपी-बीएसपी के बीच ये तय हो गया है कि कौन किस सीट पर लोकसभा चुनाव लडे़गा। बस आधिकारी ऐलान होना बाकी है। जल्द ही दोनों पार्टियां सीटों को लेकर आधिकारी ऐलान कर सकती हैं।

समाजवादीपार्टी को मिलेंगी ये सीटें:

कन्नौज, बदायूं, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, इलाहाबाद, अमरोहा, आंवला, बागपत, बहराइच, बलिया, बरेली, डुमरियागंज, बिजनौर, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, कैराना, कैसरगंज, कौशाम्बी, लालगंज, मुरादाबाद, नगीना, फूलपुर, पीलीभीत, रामपुर, संभल, श्रावस्ती और उन्नाव।

बहुजन समाज पार्टी को मिलेंगी ये सीटें:

आगरा, अकबरपुर, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, बांदा, बांसगांव, भदोही, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, धौरहरा, बस्ती, फतेहपुर, फतेहपुर सीकरी, घोषी, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, खीरी, मछलीशहर, महाराजगंज, मेरठ, मिर्जापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रॉबर्ट्सगंज, सलेमपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, और सुलतानपुर।

‘न्यूज नुक्कड़’ के सूत्र बताते हैं कि दोनों पार्टियों के बीच ऊपर दी गई सीटों पर लगभग सहमति बन गई हैं। 3 से 4 सीटें ऐसी हैं जिन पर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही हैं। इन सोटों पर सहमति बनते ही एसपी और बीएसपी आधिकारी ऐलान कर देंगी।

इससे पहले 12 जनवरी को एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में साझा प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया था और बराबर-बराबर यानी 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि उस वक्त दोनों पार्टियों ने इस बात का ऐलान नहीं किया था कि कौन सी पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों ने आगामी लोगसभा चुनाव में बीजेपी को मिलकर सत्ता से बाहर करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.