Categories: IndiaIndia NewsNews

बच्चों की पढ़ाई पर ‘गाय ने गोबर’ कर दिया !

उत्तर प्रदेश में गाय इतनी ज्यादा हो गई है कई शहरों में लोगों ने स्कूलों और अस्पताल में ही गायों को बांध दिया है। ताकि सरकार आवारा गायों को लेकर कोई इंतजाम करे।

उत्तर प्रदेश में गोकशी पर सरकार के सख्त कदम उठाने के बाद से सूबे में गायों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि अब ये आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। प्रदेश के गौशालाओं में गायों को रखने के लिए जगह कम पड़ गई है। हालत ये है कि अब प्रदेश के स्कूलों को गौशाला बना दिया गया है। स्कूल के अंदर गायों को बांधा जा रहा, जिसकी वजह से बच्चों को स्कूल के बाहर सड़क पर पढ़ना पड़ रहा है।

जौनपुर का स्कूल बना गौशाला !
जौनपुर के सकारी स्कूल को गौशाला बना दिया गया है। स्कूल में गौशाला वाला पूरा माहौल है, गायों के लिए घास, चारे के अलावा सारी व्यवस्था है। वहीं दूसरी तरफ स्कूल की चाहरदीवारी के बाहर बच्चों की क्लास लगाई जा रही है। बच्चे सड़क पर पढ़ रहे हैं। दरअसल स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि गाय खेतों में घुस जाती हैं और फसलें बर्बाद कर देती है तो सबने मिलकर उपाय निकाला। गाय स्कूल के अंदर और बच्चे स्कूल के बाहर।

फोटो: सोशल मीडिया

गोंडा का स्कूल है या गौशाला !
गोंडा के स्कूलों की भी वही हालत है जो जौनपुर की है। मंगलवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो पता चला क्लास रूम से लेकर कॉमन रूम तक में गाय सो रही है। प्रिंसिपल देखकर दंग रहे गए। 100 नंबर पर शिकायत हुई और पुलिस वाले आए तब जाकर अपराधियों की तरह गाय को स्कूल से बाहर खदेड़ा गया।

फोटो: सोशल मीडिया

अलीगढ़ में अस्पताल को बनाया गौशाला !
अलीगढ़ में स्कूल को गौशाला नहीं बनाया गया तो अस्पताल में गायों को बांध दिया। किसानों ने सोचा स्कूल में गायों को बांधा जाएगा तो बच्चों की पढ़ाई बंद हो जाएगी और प्रशासन को खबर देरी से पहुंचेगी। लिहाजा उन्होंने सरकारी अस्पताल को गौशाला बना दिया ताकि मामले में प्रशासन कोई संज्ञान लेते हुए गायों के लिए गौशाला का इंतजाम करे।

फोटो: सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में आवारा गाय लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है इस बात से सरकार भी अंजान नहीं है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने छुट्टा आवारा पशुओं को लेकर सोमवार को बड़ा एलान किया था। छुट्टा पशुओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में गोशाला खोलने के लिए 160 करोड़ रुपये जारी किये हैं। वहीं हर नगर निगम को 10-10 करोड़ रुपये देने का फैसला किया गया है। नगर पालिकाओं में भी गोशालाएं खोली जायेंगी उसके लिए भी धन की व्यवस्था की जायेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.