लंबे समय के बाद एक बार फिर अयोध्या छावनी में तब्दील हो गया है। शहर में एक बार फिर धारा 144 लगा दी गई है।
जिला अधिकारी अनुज झा के आदेश पर शहर में धारा 144 लगाई गई है। खबरों के मुताबिक, शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों और दिवाली उत्सव पर धारा 144 का कोई असर नहीं पड़ेगा। अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द ही फैसला आने वाला है। बताया जा रहा है कि फैसला आने से पहले शहर में धारा 144 लगाई गई है। फैसला आने तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी।
गौरतलब है कि अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट चल रह है। सुनवाई अंतिम पड़ाव पर है। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने ये साफ किया था कि मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। चीफ जस्टिस ने सभी पक्षों से कहा था कि अपनी बहस जल्द से जल्द पूरी करें।
कोर्ट ने ये भी कहा था कि मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर को पूरी करने के बाद फैसला लिखने के लिए उसे एक महीने का समय चाहिए। इस हिसाब से देखें तो 16-17 नवंबर तक अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना देगा। ऐसे में फैसला आने से पहले प्रशासन सजग हो गया है। यही वजह है कि शहर में सुरक्षा अभी से ही कड़ी कर दी गई है। कई कंपनियों को शहर में तैनात कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.