महाराष्ट्र चुनाव: राहुल गांधी ने कई मद्दों को लेकर केंद्र पर बोला हमला, बताया फ्रांस क्यों गए थे रक्षा मंत्री

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को चुनाव प्रचार की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने पहली रैली को लातूर और फिर मुंबई के चंदीवली, धारावी में सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी, किसानों की समस्या और राफेल समेत कई मुद्दों को जनता के बीच उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के पीछे मोदी जी का मकसद था कि गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की जेब में डाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों का हजारों, लाखों करोड़ रुपये माफ कर रही है, लेकिन किसानों के लिए उसके पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग देश का हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार होने के बाद चैन की नींद सो रहे हैं। वहीं देश के किसान परेशान हैं।

मंच से राहुल गांधी ने बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस वक्त देश में पिछले 40 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, मोदी जी चांद की बात करते हैं, लेकिन देश के किसान और बेरोजगार युवाओं के बारे में वो कभी कुछ नहीं कहते। राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ मोदी जी ‘मेक इन इंडिया’ की बात करते हैं और दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति के साथ बैठकर चाय पीते नजर आते हैं। नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की शक्ति को खत्म कर दिया है।

राफेल डील का मुद्दा भी राहुल गांधी ने मंच से उठाया। उन्होंने कहा, “पूरा देश जानता है कि राफेल मामले में चोरी हुई है। रक्षा मंत्रालय के लोगों ने साफ लिखा था कि प्रधानमंत्री राफेल मामले में दखल दे रहा है। पूरा देश जानता है। इन्हें थोड़ी सी गिल्ट है, राफेल नाम चुभता है। यही वजह है कि राजनाथ सिंह जी फ्रांस गए थे, क्योंकि चुभता है, थोड़ा कि यहां चोरी की है। कभी आपने सुना है कि रक्षा मंत्री विमान लेने के लिए धूमधाम से जाता है। इससे पहले कभी हुआ है? नहीं, क्योंकि चुभ रहा है। चोरी की है, गिल्ट है तो करना पड़ रहा है। लेकिन सच्चाई से कोई भाग नहीं सकता है। न नरेंद्र मोदी न अमित शाह और न बीजेपी के लोग। सच्चा पकड़ेगी इनको।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

5 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

5 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.