सीतापुर पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को मिलेट्री ग्रास फार्म के पास से गिरफ्तार कर कया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने ये सूचाना दी थी कि मोटरसाइकिल चोर मिलेट्री ग्रास फार्म के पास खड़े हैं। सूचना मिलते पुलिस हरकत में आ गई और दोनों चोरों को मिलेट्री ग्रास फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों चोरों से पूछताछ के बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की 5 अन्य मोटरसाइकलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने चोरी की कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए वाहन चोरों का एक शातिर गैंग है, जिनका लीडर शमसुल इस्लाम है। ये गैंग ने सीतापुर और हरदोई में कई वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़े गए चोरों से हुई पूछताछ के बाद कई और चोरी की मोटरसाकइलें बरामद होने की संभावना हैं।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों के खिलाफ धारा 900/18, धारा 411/420/467/468/471 के तहत केस दर्ज कर गिरोह के बाकी के सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.