Categories: IndiaNews

यूपी: सीतापुर में दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

सीतापुर पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को मिलेट्री ग्रास फार्म के पास से गिरफ्तार कर कया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने ये सूचाना दी थी कि मोटरसाइकिल चोर मिलेट्री ग्रास फार्म के पास खड़े हैं। सूचना मिलते पुलिस हरकत में आ गई और दोनों चोरों को मिलेट्री ग्रास फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों चोरों से पूछताछ के बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की 5 अन्य मोटरसाइकलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने चोरी की कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए वाहन चोरों का एक शातिर गैंग है, जिनका लीडर शमसुल इस्लाम है। ये गैंग ने सीतापुर और हरदोई में कई वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़े गए चोरों से हुई पूछताछ के बाद कई और चोरी की मोटरसाकइलें बरामद होने की संभावना हैं।

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों के खिलाफ धारा 900/18, धारा 411/420/467/468/471 के तहत केस दर्ज कर गिरोह के बाकी के सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.