योगी सरकार का विश्वविद्यालों के छात्रों को बड़ा तोहफा, छात्रों के लिए ये सुविधा शुरू करने जा रही है सरकार

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है।

अब सरकार प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में जियो की वाई-फाई सुविधा मुफ्त में देने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को प्रस्ताव दिया है। कंपनी जल्द ही विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के परिसरों में टावर लगाएगी।

उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के विवि, महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने का प्रस्ताव सरकार को दिया गया है। सरकार इस पर विचार कर रही है, इसमें सरकार को हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कई निजी कंपनियों ने अपने-अपने प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट से मंजूरी देकर सुविधा शुरू कराई जाएगी। चालू शैक्षिक सत्र में सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी।

गौरतलब है कि बीजेपी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों के लिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने का ऐलान किया था। उच्च शिक्षा विभाग ने बीते साल ही इस बारे में मोबाइल नेटवर्क कंपनियों से एमओयू साइन किया था। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद ये सुविधा नहीं शुरू हो सकी। इसके लिए छात्र संगठनों और विपक्षियों ने भी योगी सरकार को घेरा था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

19 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.