केदारनाथ धाम: बाबा के दर्शन करने आने वालों के लिए खुशखबरी, इस सुविधा से यात्रा में अब हो जाएगी आसानी

उत्तराखंड में बाबा केदानाथ के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को अब पैदल दो किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।

प्रशासन ने केदारपुरी में रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक जल्द ही ई-रिक्शा की सुविधा शुरू करने जा रहा है। ये योजना तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर के महीने रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक ई-रिक्शा का ट्रायल शुरू किया जाएगा। 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद केदारनाथ की पैदल दूरी 14 से बढ़कर 16 किमीटर हो गई थी। पैदल मार्ग पर चढ़ाई भी पहले के मुकाबले कठिन है। लिनचोली से केदारनाथ तक यात्रियों को खड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है। यह रास्ता भीमबली से दूसरी ओर की पहाड़ी पर बनाया गया है, जो लिनचोली से रुद्रा प्वांट होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचता है।

रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक यात्रियों को दो किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना पड़ता है। खास तौर पर बुजुर्ग यात्रियों को पेरशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में ई-रिक्शा की सुविधा शुरू करने से यात्रियों को आसानी हो जाएगी। रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक डीडीएमए की लोनिवि शाखा ट्रैक तैयार कर रही हैं।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान अक्टूबर में ई-रिक्शा का पहले ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रैक पर अक्टूबर के महीने से ई-रिक्शा चलने लगेंगे। ऐसे में पैदल यात्रियों को 16 किलोमीटर की जगह 14 किलोमीटर का ही सफर तय करना पड़ेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

9 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

9 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

23 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.