टीम इंडिया को वर्ल्ड में कामयाबी नहीं मिलने बाद से लगातार आ रही कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों पर रविवार को विराम लग गया।
कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये साफ किया कि दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद या मतभेद नहीं है। विराट ने कहा, ‘’मैंने हाल ही में मीडिया में काफी खबरें सुनी हैं, लेकिन मैं इतना ही कह सकता हूं कि टीम का माहौल ठीक है और इसी वजह से टीम इंडिया अच्छा कर रही है। अगर टीम में सब कुछ ठीक नहीं होता तो हम वो सब हासिल नहीं कर पाते जो हमने किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम गेम जरूरी होता है।‘’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कप्तान ने कहा कि अगर उन्हें किसी से परेशानी होती तो वो उनके चेहरे पर झलक जाता है। कप्तान ने कहा कि उन्हें नहीं पता इस तरह की खबरें कहां से आ रही है। कप्तान और उपकप्तान के बीच अनबन की खबरों पर हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर ये खबर सही है तो आप सभी तीनों प्रारूपों में एकरूपता नहीं रख सकते। इसलिए ये सब बकवास है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया 3 अगस्त से अपने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज करेगी। यहां टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज से इस दौरे की शुरुआत करेगी। इसके पहले दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.