जनरल बिपिन रावत का वो ‘अधूरा ख्वाब’ जिसे पूरा किए बिना ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ General Bipin Rawat का हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। उनकी पत्नी की भी इस हादसे में मौत हो गई।

रावत के साथ 13 और सेना के अधिकारियों की भी इस हादसे में मौत हो गई। बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बिपिन रावत की मौत से पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शोक की लहर है। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। दुनिया को अलविदा कहने के साथ ही वो अपने एक ख्वाब को भी अधूरा छोड़ गए हैं। दरअसल बिपिन रावत का मूल निवास उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सैण बमरौली ग्रामसभा में हैं। कुछ वक्त पहले वो अपने गांव पहुंचे थे। उस दौरान वो अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ गांव पहुंचे थे। अब जनरल बिपिन रावत का नया घर इस गांव में तैयार हो रहा है। उनकी चाहत इस घर में रहने की थी, लेकिन उनका ये ख्वाब अधूरा ही रह गया।

गांव पहुंचने पर जनरल बिपिन रावत ने यहां से बड़ी तादाद में हो रहे पलायन पर चिंता जताई थी। उन्होंने गांव से पलायन रोकने में लोगों की मदद भी मांगी लोगों से बातचीत में उन्होंने गांव में घर बनाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद उनके चाचा भरत सिंह रावत ने उन्हें गांव में जमीन भी दिखायी। जनरल बपिन रावत ने चाचा भरत सिंह के आवास के पस ही एक खेत में घर बनाने पर सहमति जताई। खुद गांव वालों का उनके परिवार का कहना था कि जनरल बिपिन रावत अब गांव में ही मकान बनवा रहे हैं। जनरल रावत ने इस इलाके के बच्चों के लिए कोटद्वार में आर्मी पब्लिक स्कूल खोलने की भी बात की थी। गांव तक सड़क बनाने के लिए उन्होंने सरकार से बात करमने का वादा भी किया। इसके बाद कोटद्वार में General Bipin Rawat और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों के लिए आवास बनाने की योजना की आधारशिला भी रखी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.