देहरादून: गेस्ट टीचर्स के लिए गुड न्यूज है!

उत्तराखंड में गेस्ट टीचर्स को कंफर्म किया जा सकता है। देहरादून में हुई कैबिनेट मीटिंग को इसको लेकर चर्चा की गई है।

कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला हुआ है कि अतिथि शिक्षकों की तैनाती वाले स्कूलों में नई नियुक्तियां नहीं की जाएंगी। इसके साथ ही स्थायी शिक्षक की नियुक्ति होने पर स्कूलों से हटाए गए गेस्ट टीचर्स को दूसरी जगह तैनाती दी जाएगी। मीटिंग में ये भी फैसला लिया गया कि गेस्ट टीचर्स अपने गृह जिले में भी सेवाएं दे सकेंगे। इस तरह प्रदेश में फिलहाल 4418 अतिथि शिक्षकों के पदों को अब खाली नहीं माना जाएगा। लोक सेवा और अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग से चुनकर आने वाले एलटी और प्रवक्ता की पोस्टिंग के लिए अतिथि शिक्षकों को नहीं हटना होगा। इस नई व्यवस्था के तहत अतिथि शिक्षकों के पदों को एक तरह से स्थायी मान लिया गया है।

प्रदेश में अभी तक के नियम के मुताबिक स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होने पर अतिथि शिक्षकों को हटा दिया जाता था। पिछले दिनों भी एलटी से प्रवक्ता पद पर प्रमोशन और नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की वजह से कई गेस्ट टीचर्स की नौकरी गई थी। चार जुलाई की कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षक के हित में उनके पदों को रिक्त न मानने पर सहमति बन गई थी, लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ था। अब कैबिनेट ने इस पर विधिवत निर्णय कर दिया है।

सरकार के फैसले से Uttarakhand Guest Teachers खुश हैं, लेकिन स्थायी शिक्षक नाराज हो गए हैं। शिक्षक संघ का कहना है कि अतिथि शिक्षकों के पद रिक्त नहीं माने जाते हैं, तो स्थायी शिक्षकों के प्रमोशन और ट्रांसफर प्रभावित होंगे। इसलिए सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.