देश के ‘अभिनंदन’ का पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उड़ाया मजाक, भारतीय अभिनेत्रियों ने दिया करारा जवाब

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ की पूर्व प्रतिभागी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाया। इसका भारतीय अभिनेत्रियों ने करारा जवाब दिया।

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर का अभिनंदन वर्तमान का ट्विटर पर मजाक उड़ाया है। वीना मलिक ने ट्विटर पर अभिनंदन की आंखों पर पट्टी बंधी हुई एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”अभी-अभी तो आए हैं। अच्छी मेहमान नवाजी हो गई होगी आपकी।”

इसके बाद एक और तस्वीर ट्वीट करते हुए वीना मिलक ने फिर लिखा, ”मेरे सभी बॉलीवुड दोस्तों को हैलो, हमसे पंगा मत लेना।” अपने ट्वीट में पाकिस्तान की इस अदाकारा ने भारत के जांबाज जवान की मूंछों का भी मजाक उड़ाया।

वीना मलिक यहीं नहीं रुकीं उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का भी मजाक उड़ाया। वीना ने लिखा, ”उनका सर्जिकल स्ट्राइक 2 भी उतना ही असली था, जितना कंगना रनौत की फिल्म का घोड़ा।”

यही नहीं वीना मलिक ने भारतीय मीडिया का भी मजाक उड़ाया

वीना मलिक के इस ट्वीट पर भाभी जी घर पर हैं कि एक्ट्रेस सौम्या टंडन और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मुंहतोड़ जवाब दिया। वीना के ट्वीट पर सौम्या टंडन ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ”यकीन नहीं होता कि इनके जैसा कोई इस तरह का ट्वीट कर रही है। दुखद बेहद दुखद”।

वहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी वीना मलिक को ट्विटर पर ही जमकर लताड़ लगाई। स्वरा भास्कर ने लिखा, ”वीना जी, आप पर और आपकी बीमार मानसिकता पर शर्म आती है। हमारा ऑफिसर एक नायक है। जो बहादुर, अनुग्रह और सम्मानजक है। कम से कम आपके अंदर उस मेजर की तरह नहीं जो विंग कमांडर अभिनंदन से सवाल कर रहे हैं। साथ ही उन पाकिस्तानियों की तरह जो शांति चाहते हैं।”

आपको बता दें कि वीना मलिक को हिंदुस्तान के लोग तब जाने जब वो बिग बॉस सीजन 4 की प्रतिभागी बनी थीं।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.