अभिनंदन की ‘घर वापसी’ पर शाहरुख खान ने किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड किंग शाहरुख ने अभिनंदन के देश वापस आने पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल साइट ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार भी किया है।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पाकिस्तानी सेना के कब्जे से रिहाई पर पूरा देश खुश है। आम लोगों के साथ खास लोगों ने रिहाई पर अपनी खुशी का इजहार किया है। बॉलीवुड किंग शाहरुख ने भी अभिनंदन के देश वापस आने पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल साइट ट्विटर पर खुशी का इजहार करते हुए लिखा, ”घर वापसी से अच्छा एहसास कोई और नहीं होता, घर ही वो जगह है जहां हमें प्यार मिलता है। उम्मीदें जगती हैं और हम ख्वाब देखते हैं। आपकी बहादुरी हमें और मजबूत करती है। हमेशा आपके आभारी रहेंगे। घर वापसी पर आपका स्वागत है अभिनंदन।”

 अभिनंदन की वापसी को लेकर ट्वीट करते वक्त शाहरुख खान ने तिरंगा भी शेयर किया साथ ही #WelcomeBackAbhinandan का भी इस्तेमाल किया। यह हैशटैग सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख के इस ट्वीट को बड़ी तादाद में लोग अब तक रीट्वीट पर कर चुके हैं।

क्या है पूरा मामला?

 14 फरवरी को पुलवामा में आत्मघाती हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुस आतंकी संठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी एयरस्ट्राइक की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के विमानों को खदेड़ दिया और उनके एक विमान को भी मार गिराया। इस दौरान हमारा भी एक विमान MIG-21 क्रैश हो गया और विंग कमांडर अभिनंदन PoK में सुरक्षित उतर गए। इसके बाद वहां की आर्मी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.