पुणे और मुंबई में बारिश का कहर, दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत

मुंबई और उसके आसपास के शहरों में बारिश का कहर जारी है। मुंबई और पुणे में बारिश की वजह से दीवार करने से 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई के ईस्ट मलाड में एक दीवार झोपड़ियों के ऊपर गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिंपरपाड़ा इलाके में रात में दीवार उस वक्त गिरी जब दीवार से सटी झोपड़ियों में लोग सो रहे थे। दीवार के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

इस हादसे में महाराष्ट्र के मख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

पुणे में एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से 6 मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि दो मज़दूर बुरी तरह घायल हुए हैं। पुणे के सिंहगड इंस्टीट्यूट के नज़दीक दीवार मज़दूरों की झुग्गियों पर गिर गई। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। सोमवार रात से हो रही भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि तीन दिनों पहले भी पुणे में दीवार गिर गई थी। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

बीएमसी के मुताबिक पिछले 48 घंटों में मुंबई में जितनी बारिश हुई है। उतनी बारिश इस मौसम में अमूमन 20 दिनों में होती है। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। यातायात प्रभावित हुआ है। वायु, परिवहन और रेलवे ट्रैक्स पर भी बारिश का असर हुआ है। बारिश की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

बीएमसी ने मंगलवार को स्कूल और दफ्तर बंद करने का फैसला लिया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है। लोगों को हिदायत दी गई है कि बिना जरूरत घरों से ना निकलें।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.