उत्तराखंड: जोशीमठ के मलारी में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ के मलारी में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि 5 लोग कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मलारी काली मंदिर के पास मोड़ पर कार 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मौके पर ही पांचों लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।

खबरों के मुताबिक, मृतकों में 4 लोग कोषा गांव के और एक नीति गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद सभी लोग कार सवार होक घर लौट रहे थे। इसी दौरान मलारी के काली मंदिर के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। साल 2014 में भी एक वाहन इसी जगह पर दुर्घटना ग्रस्त हुआ था, जिसके बाद भी बीआरओ ने इस अंधे मोड़ की सुध नही ली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.