Blog

अयोध्या भूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

अयोध्या भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। फैसले के बाद विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही अदालत ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा है।

अदालत के फैसले के बाद कई लोगों ने अपना बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फैसले के बाद देश को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अदालत ने अयोध्या पर जो फैसला सुनाया है उसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। पूरा देश चाहता था कि कोर्ट इस पर रोज सुनवाई करे। रोज सुनवाई हुई और आज फैसला आ चुका है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खुले दिल स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों की तारीफ की उन्होंने कहा कि जिस तरह से हर वर्ग के लोगों ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वह  भारत के परंपरा को दिखाता है। देश के लिए खुशी की बात है कि फैसला सर्वसम्मति से आया है।

पीएम ने 9 नवंबर की तारीख के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि आज 9 नवंबर है। ये वही तारीख है जब बर्लिन की दीवार गिरी थी। दो विपरीत धाराओं ने एकजुट होकर नया संकल्प लिया था। 9 नवंबर को ही करतारपुर कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों का योगदान रहा है। ये तारीख हमें साथ रहकर आगे बढ़ने का संदेश दे रही है। पीएम ने कहा कि 9 नवंबर की तारीख ये संदेश दे रही है कि देश में कटुता की कोई जगह नहीं है। हर हाल में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। कोर्ट का ये फैसला हमारे लिए नया सवेरा लेकर आया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें भविष्य के भारत के लिए काम करते रहना है। हमें साथ मिलकर लक्ष्य को हासिल करना है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

5 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

5 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.