अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ना चाहिए

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं और उसकी सिक्योरिटी को लेकर चिंतित रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल वॉट्सऐप यूजर्स की इसी चिंता को दूर करने के लिए नया सिक्योरिटी फीचर ले कर आया है।

मैसेजिंग ऐप ने एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए फिंगर प्रिंट लॉक इंट्रोड्यूस किया है। एंड्रॉयड के लिए यह फीचर अभी बीटा वर्ज़न में मिल रहा है। कंपनी आईफोन यूज़र्स के लिए पहले ही Touch ID के नाम से इस सिक्योरिटी फीचर को लॉन्च कर चुकी है।

कैसे एक्टिवेट करें फिंगर प्रिंट लॉक?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहलो तो ये जरूरी है कि आप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन यूजर हों। यानी कि वर्जन 2.19.221 यूज कर रहे हों। अगर आप यही वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप सबसे पहले अकाउंट सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद आप यहां दिए गए प्रिवेसी ऑप्शन पर टैप कर सबसे नीचे मौजूद फिंगर प्रिंट लॉक ऑप्शन पर जाएं। इसे टैप करते ही आपके फोन पर यह फीचर ऐक्टिवेट हो जाएगा। इस फीचर के तहत आप ये भी तय कर सकते हैं कि आपको वॉट्सऐप को कितने देर में लॉक करना है। इसके लिए आपको तीन ऑप्शन इमीडियेट, 1 मिनट या 30 मिनट का ऑप्शन मिलता है।

iOS पर भी वॉट्सऐप फिंगर प्रिंट लॉक करने का तरीका काफी आसान है। हालांकि इसके लिए ये जरूरी है कि आपके iPhone में मौजूद वर्जन 2.19.20 हो। इसमें सबसे पहले आपको ऐप के सेटिंग्स ऑप्शन में जाना होगा। यहां पर आपको प्रिवेसी ऑप्शन दिखेगा। इसमें जाने के बाद जब आर स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएंगे तो आपको ऑन-ऑफ टॉगल के साथ स्क्रीन लॉक का ऑप्शन मिलेगा। इस टॉगल को ऑन कर दें। अगर आपका आईफोन टच आईडी सपॉर्ट करता है तो यह फीचर ऐक्टिवेट हो जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.