Categories: IndiaIndia NewsNews

दोपहर बाद पायलट के पराक्रम का देश में होगा ‘अभिनंदन’

भारतयीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन आज वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत वायुसेना के कई बड़े अधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

इस्लामाबाद में भारतीय ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन अभिनंदन को लेकर आएंगे। देश के 125 करोड़ लोगों को वीर अभिनंदन का इंतजार है। स्वागत के लिए सरहद पर सबकी निगाहें टिकी है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हर जगह अभिनंदन की लिए दुआएं मांगी जा रही है। भारत के कड़े रुख की वजह से हिरासत में लिए जाने के 30 घंटे के अंदर ही पाकिस्तान को अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान करना पड़ा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के ज्वाइंट सेशन रिहा करेन का ऐलान किया।

कैप्टन अंरिंदर सिंह ने खुद ट्वीट कर अभिनंदन का स्वागत करने की जानकारी दी। अमरिंदर ने ट्विटर पर लिखा, ”मैं पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं और फिलहालअमृतसर में हूं। पता चला कि पाकिस्तान की सरकार ने वाघा से अभिनंदन को भेजने का फैसला किया है। यह मेरे लिए सम्मान बात होगी कि मैं उसके स्वागत में वहां रहूं, क्योंकि अभिनंदन और उनके पिता मेरी तरह एनडीए के पूर्व छात्र हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को साफ कर दिया था कि बिना किसी शर्त के वो अभिनंदन को रिहा करे। साथ ही भारत ने ये भी चेताया था कि उसके कमांडर को कोई चोट नहीं आनी चाहिए। अगर पायलट को कुछ हुआ, तो वो एक्शन के लिए तैयार रहे।

क्या है पूरा मामला?
14 फरवरी को पुलवामा में आत्मघाती हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुस आतंकी संठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी एयरस्ट्राइक की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के विमानों को खदेड़ दिया और उनके एक विमान को भी मार गिराया। इस दौरान हमारा भी एक विमान MIG-21 क्रैश हो गया और विंग कमांडर अभिनंदन PoK में सुरक्षित उतर गए। इसके बाद वहां की आर्मी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.