Categories: IndiaIndia NewsNews

महंगाई में फिर लगी ‘आग’, इतने रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए बुरी खबर है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।

सबसिडी वाला LPG सिलेंडर 2.08 रुपए महंगा हो गया है। जबकि गैर-सबसिडी वाला LPG सिलेंडर 42.50 रुपए महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि बाजार में गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से ही LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है।

LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी लगातार तीन महीने तक कटौती के बाद की गई है। सिलेंडर के दाम में इजाफे के बाद दिल्ली में एक मार्च से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 495.61 रुपये हो गई है। जबकि गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 701.50 रुपये में मिलेगा।

आपको बता दें कि सरकार एक साल में एक परिवार को 12 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर देती है। सब्सिडी की राशि उपभोक्‍ता के बैंक एकाउंट में जमा की जाती है। जबकि 12 सिलेंडर के बाद आपको बाजार के रेट पर LPG सिलेंडर खरीदना होता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.