मां ने बच्चे के मुंह को फेविक्विक से चिपका दिया, फिर क्या हुआ ?

छपरा में एक मां ने बच्चे के रोने से परेशान होकर उसके मुंह पर फेवी क्विक चिपका दिया ताकि वो रो ना पाए। इसके बाद बच्चे का मुंह ऐसा चिपक गया कि खुलने का नाम ही नहीं ले रहा था।

आप ने अक्सर बच्चे के लिए मां की कुर्बानियां सुनी होंगी। ये कहावत तो आम है कि मां से ज्यादा बच्चे को कोई प्यार नहीं कर सकता है। बच्चे की मासूमियत देखकर सख्त से सख्त इंसान का दिल भी पिघल जाता है। लेकिन हाल ही में बिहार के छपरा में मां ने बच्चे के साथ वो किया जो आजतक आप ने नहीं सुना होगा। ना ही आप ऐसी हरकत की कभी कल्पना कर सकते हैं।

छपरा में एक मां ने बच्चे के रोने से परेशान होकर उसके मुंह पर फेवी क्विक चिपका दिया ताकि वो रो ना पाए। इसके बाद बच्चे का मुंह ऐसा चिपक गया कि खुलने का नाम ही नहीं ले रहा था। जिसके बाद बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। डॉक्टर्स ने किसी तरह से बच्चे के मुंह से फेविक्विक हटाया और उसका मुंह खुलवाया।

न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में बच्चे के पिता ने बताया कि जब वो काम खत्म करके घर लौटा तो देखा कि बच्चा बिल्कुल शांत था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद पिता ने मां से पूछा तो उसने बताया कि बच्चा बहुत रो रहा था। चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। इससे परेशान होकर मां ने बच्चे के मुंह को फेविक्विक से चिपका दिया है। पिता फौरन बच्चे को लेकर अस्पताल गया। जहां डॉक्टर्स ने मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए बच्चे का मुंह खुलवाया। राहत की बात ये है कि बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.