Categories: Newsखेल

IPL 2019: पहले मैच में धोनी की टीम CSK की धमाकेदार जीत, RCB को 7 विकेट से हराया

आईपीएल के पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया।  चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट खोकर 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी की और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर कर दिया। बेंगलोर से मिले 71 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने 8 रन के स्कोर पर शेन वाटसन (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अंबाती रायडू (28) और सुरेश रैना (19) ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की।

मोइन अली ने रैना को सीमा रेखा पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। रैना ने 21 गेंदों पर 3 चौके लगाए। इसके साथ ही रैना ने आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए और वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए केदार जाधव ने नाबाद 12 बनाकर रायडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की। रायडू टीम के 59 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

रायडू ने 42 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। जाधव ने 19 गेंदों पर एक चौके की मदद नाबाद 13 और रवींद्र जडेजा ने 15 गेंदों पर नाबाद छह रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

बेंगलोर की ओर से युजवेंद्र चहल, मोइन और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 70 रन पर ढेर कर दिया।

आईपीएल के इतिहास में यह छठा न्यूनतम स्कोर है। वहीं, बेंगलोर का लीग में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। लीग में बेंगलोर का न्यूनतम स्कोर 49 रन है, जो उसने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले पर खरा उतरते हुए 50 रन के अंदर ही बेंगलोर के छह विकेट झटक लिए। इसके बाद टीम 20 रन और जोड़कर 17.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई।

बेंगलोर के लिए सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंत तक एक छोर संभाले रखा। लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों के लगातार गिरने के कारण पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 35 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाए।

पटेल के अलावा बेंगलोर का और कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंकों तक नहीं पहुंच पाया। मोइन अली और अब्राहम डिविलियर्स ने नौ-नौ रन का योगदान दिया। चेन्नई की ओर से हरभजन और इमरान ताहिर ने तीन-तीन जबकि रवींद्र जडेजा ने दो और ड्वैन ब्रावो ने एक विकेट लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.