Categories: IndiaIndia NewsNews

विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार के बारे में जानकर आपको गर्व होगा

विंग कमांड अभिनंदन ने देश के लिए अपने जान की बाजी लगा दी, लेकिन क्या आप जानते हैं विंग कमांडर की पत्नी और पिता भी वायुसेना में ही रहते हुए देश की सेवा की।

जब से देशवासियों को ये पता चला है कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान के कब्जे में हैं तभी से उनको वापस लाने की मांग जोरों पर है। लोगों ने सोशल साइट्स पर उनकी वापसी के लिए मुहिम छेड़ रखी है। भारत सरकार भी वायुसेना के जांबाज जवान को वापस लाने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है। विंग कमांड अभिनंदन ने देश के लिए अपने जान की बाजी लगा दी, लेकिन क्या आप जानते हैं विंग कमांडर की पत्नी और पिता भी वायुसेना में ही रहते हुए देश की सेवा की। Thelallantop ने दी हिंदू के हवाले से एक रिपोर्ट की है जिसके मुताबिक अभिनंदन का परिवार चेन्नई में रहता है। उनकी पत्नी भी एयर फोर्स में रह चुकी हैं।

Thelallantop ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है उसके मुताबिक अभिनंदन की पत्नी का नाम तन्वी मारवाह है। तन्वी भी एयर फोर्स में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर रह चुकी हैं। बता दें कि एयर फोर्स में ये पद अफसर रैंक का होता है। पति और पत्नी दोनों एयरफोर्स में रहते हुए देश की सेवा कर रहे थे। पति अभिनंदन की तरह ही पत्नी भी जांबाज अफसर थी। रिटायरमेंट के बाद भी तन्वी मारवाह का नाम एयर फोर्स में सम्मान के साथ लिया जाता है।

विंग कमांडर अभिनंदन के पिता एस वर्धमान भी एयरफोर्स में रहते हुए देश की सेवा की। एस वर्धमान वायुसेा में एयर मार्शल रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी भी होगी कि वो 2017 में आई मणि रत्नम की फिल्म कातरू वेलियिदई में कंसल्टेंट भी रहे। जिसकी कहानी 1999 करगिल वॉर में पाकिस्तान में फंसे एक पायलट की थी। आपको बता दें कि अभिनंदन और तन्वी का एक बेटा भी है जिसका नाम तविश है। तविश का 15 जनवरी को जन्मदिन था। अभिनंदन और तन्वी की 20 जनवरी को शादी की सालगिरह थी।

गौरतलब है कि भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में क्रैश हो गया था। पाकिस्तान का दावा है कि इस विमान को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान उड़ा रहे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.