पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लगा दी गई है!

पाकिस्तान की हिमाकत के बाद भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। आलम ये है कि पाकिस्तान के कराची शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है।

कराची में सभी सरकारी अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। साथ ही पानी सप्लाई, दमकल और मेडिकल सेवाओं को इमरजेंसी मोड में रहने को कहा गया है। कराची के अलावा जैश के हेडक्वार्टर वाले शहर बहावलपुर और खैबर पंख्तुनख्वा में भी मेडिकल इमरजेंसी का ऐलान किया गया है। फायर ब्रिगेड और दूसरी इमरजेंसी सेवाओं को भी तैयार रहने को कहा गया है।

कराची के अलावा खैबर पंख्तुन्ख्वा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अलर्ट खासतौर पर मेडिकल सर्विस से जुड़ी संस्थाओं को लेकर जारी किया गया है। पाकिस्तान के इस इलाके में ये खलबली इसलिए है क्योंकि 26 तारीख की रात इसके पास के बालाकोट में जैश के ठिकाने पर ही इंडियन एयरफोर्स ने एयरस्ट्राइक कर मसूद के खानदान के साथ करीब तीन सौ आतंकियों का सफाया कर दिया था।

इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने अगले आदेश तक वहां सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए उड़ान संचालन को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.