फोटो: सोशल मीडिया
अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन में महिला के एक साथ 6 बच्चों को जन्म देने का अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें 4 बेटे और 2 बेटियां शामिल हैं।
महिला ने बच्चों को जन्म शुक्रवार को अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में दिया। बच्चों को जन्म देने के बाद फिलहाल महिला की सेहत भी बिल्कुल ठीक है। करीब 4.7 अरब में कोई एक ऐसा मामला होता है जब महिला 6 या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल ने बच्चों की सेहत को लेकर जो बयान जारी किया है उसमें बताया गया है कि बच्चों का वजन 790 ग्राम से लेकर 1.3 किलो के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल की नवजात शिसु वार्ड में रखा गया है। बच्चों क जन्म देने वाली थेलमा ने नाम की इस महिला ने बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है, जबकि चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है।
कुछ महीने पहले इराक में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया था। 25 साल की महिला ने 6 बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.