राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तरफ से क्यों मांगी माफी ?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देहरादून में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर चौतरफा वार किया।

राहुल ने राफेल डील और किसान सम्मान निधि योजना को लेकर हमला किया है। साथ ही प्रधानमंत्री पर जीएसटी को लेकर तंज कसा। राहलु ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी को लेकर पीएम मोदी की इस भयंकर गलती के लिए वो उनसे माफी मांगते हैं। जीएसटी से कारोबारियों को होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए राहल ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो वो गब्बर सिंह टैक्स को असल जीएसटी में बदल देंगे।

पुलवामा अटैक के वक्त जिम कॉर्बेट पार्क में फोटो खिंचवाने को लेकर भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”पुलवामा ब्लास्ट के बाद हमने तुरंत कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे दम के साथ सरकार और देश के साथ खड़ी है। उसी वक्त प्रधानमंत्री पार्क में वीडियो शूट में लगे थे।”

बजट में किसानों के लिए बजट अलॉट करने को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए, एक चोर को आप 30 हजार करोड़ देते हो और हिंदुस्तान के किसानों को आप दिन का साढ़े तीन रुपये देते हो और बेवकूफ बनाने के लिए ताली बजाते हो।

राहुल ने देवभूमि की रैली से पीएम मोदी पर हर मुद्दे को लेकर चुन-चुन कर हमला किया। नीरव मोदी और ललित मोदी का उदाहरण देते हुए कहा सारे चोरों का नाम मोदी ही क्यों होता है? राहुल ने आरोप लगाया कि हिंदुस्तान के बैंकों का पैसा मोदियों को दो दिया गया।

राफेल डील को लेकर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर हमला किया और कहा कि जो शख्स कागज तक का हवाई जहाज नहीं बना सकता। उसे पीएम ने दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा दे दिया। 526 करोड़ का राफेल 1600 करोड़ में नरेंद्र मोदी ने ले लिया।

कांग्रेस में शामिल हुए खंडूरी

बीजेपी के बड़े नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा। मनीष खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राहुल ने बीसी खंडूरी को लेकर मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि बीसी खंडूरी ने संसद की कमेटी में राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल पूछा लिया कि जो ताकत सेना के पास होनी चाहिए, वो नहीं है। खंडूरी जी ने सच्चाई बोल दी तो नरेंद्र मोदी ने बीसी खंडूरी को उस कमेटी से ही हटा दिया।

अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारवालों से भी मुलाकात की। आपको बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.