ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। एक दशक में ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में राजनीतिक मतभेदों के चलते अस्थिर माहौल देखने को मिला है, ऐसे में ये चुनाव बेहत अहम है।
बीबीसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि जब से उन्होंने मैल्कम टर्नबुल की जगह ली है तब से नौ महीनों में उन्होंने अपनी कंजर्वेटिव सरकार को एकजुट किया है। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता बिल शॉटर्न इस चुनाव में मॉरिसन के खिलाफ लड़ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में मतदान करना अनिवार्य है और रिकॉर्ड 1.64 करोड़ नामांकित मतदाता हैं। देश में हर तीन साल पर चुनाव होते हैं, लेकिन 2007 के बाद से किसी प्रधानमंत्री ने अपना कार्यकाल नहीं पूरा किया है। मतदान पूर्व प्रधानमंत्री बॉब हॉक के निधन के महज दो दिनों बाद हो रहा है। उन्होंने लंबे समय तक बतौर प्रधानमंत्री सेवा दी।
सर्वेक्षणों में दर्शाया गया है कि अर्थव्यवस्था, रहन-सहन का स्तर, पर्यावरण और स्वास्थ्य मतदाताओं के लिए मुख्य मुद्दे हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.