बाबा केदरानाथ के दर भक्त पीएम मोदी, की विशेष पूजा और रूद्राभिषेक, तस्वीरों में देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी इस वक्त केद्रनाथ में मौजूद हैं।

केदारनाथ में पीएम मोदी ने बाबा केदारनाथ की पूजा की है। पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम ने रूद्राभिषेक किया। केदारनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद मोदी केदारनाथ क्षेत्र में बनी ध्यान गुफा में ध्यान करेंगे। इसके अलावा वो केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री का पिछले दो साल में केदारनाथ का ये चौथा दौरा है।

पीएम मोदी आज केदारनाथ में ही विश्राम करेंगे। रविवार को पीएम मोदी का बदरीनाथ धाम जाने का उनका कार्यक्रम है। रविवार को वो बदरीनारायण के दर्शन करेंगे। इसके बाद वो दोपहर तक दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से पुराना रिश्ता रहा है। कहते हैं की केदारनाथ को लेकर पीएम मोदी की गहरी आस्था है। कहा जाता है कि एक दौर में यहां के गरुड़चट्टी में पीएम मोदी साधना कर चुके हैं। यहां साधना करने के बाद से वो अक्सर आते रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.