पीएम नरेंद्र मोदी ने बहरीन में अरुण जेटली को किया याद, इस तरह दी श्रद्धांजलि

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली अब इस दुनिया में नहीं रहे। हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है।

भारत से करीब तीन हजार किमी. दूर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन में अरुण जेटली को याद कर अपनी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पहली बार बहरीन पहुंचे और वहां के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अरुण जेटली को याद किया। उन्होंने रुंधे हुए गले से कहा ‘मैं गहरा दर्द दबाए हुए बैठा हूं। आज मेरा दोस्त अरुण चला गया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जिस वक्त भारतीय कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे हैं, उस समय मेरे भीतर एक शोक है। छात्र जीवन से जिस दोस्त के साथ सार्वजनिक जीवन का एक के बाद एक कदम मिलाकर चला। उसके बाद राजनीति की यात्रा साथ-साथ शुरू की। एक-दूसरे के साथ जुड़े रहना और साथ मिलकर जूझते रहना। सपनों को सजाना और सपनों को निभाना ऐसा लंबा सफर जिस दोस्त के साथ पूरा किया, वो दोस्त अरुण जेटली ने आज ही अपना देह छोड़ दिया।’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मैं इतना दूर यहां बैठा हूं और मेरा दोस्त अरुण चला गया।’ अपने संबोधन में पीएम ने सुषमा स्वराज को भी याद किया और कहा, ‘कुछ दिन पहले हमारी पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा स्वराज चली गईं और आज मेरा दोस्त अरुण चला गया। अब मेरे लिए बड़ी दुविधा का पल है। मैं एक तरफ कर्तव्य भाव से बंधा हुआ हूं और दूसरी तरफ दोस्ती का एक सिलसिला भावनाओं से भरा हुआ है। मैं बहरीन की धरती से भाई अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनको नमन करता हूं।’

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 hour ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.