कोरोना का कहर: दुनियाभर में अब तक 3 लाख 18 हजार से ज्यादा की गई जान, जानें किस देश में कितनी मौतें

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है। दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों आंकड़ा 48 लाख से अधिक हो गया है।

कोरोना की चपेट में आकर दुनिया में मरने वालों की संख्या भी 3 लाख 18 हजार के पार पहुंच गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए कहा, “दुनियाभर में मंगलवार सुबह तक कुल 48 लाख 1 हजार 282 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालो की संख्या 3 लाख 18 हजार 465 रही।”

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 90 हजार 340 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 15 लाख 08 हजार 291 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख 90 हजार 678 मामलों के साथ रूस का स्थान है।

वहीं, 2 लाख 55 हजार 368 मामलों के साथ ब्राजील, 2 लाख 47 हजार 709 मामलों के साथ ब्रिटने, 2 लाख 31 हजार 606 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 25 हजार 886 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 80 हजार 51 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 76 हजार 551 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 50 हजार 593 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 22 हजार 492 मामलों सहित इरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 34 हजार 876 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। कोरना महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 07 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 242 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 709 मौतों के साथ स्पेन और 16 हजार 853 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.