उत्तराखंड: ये तस्वीरें पुलिस को लेकर आपका नजरिया बदल देगी!

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में डॉक्टर्स के साथ ही पुलिस भी फ्रंट लाइन में खड़ी है। आपने लॉकडाउन के दौरान कई तस्वीरें देखी होंगी जब पुलिस आगे बढ़ कर दूसरों की मदद कर रही है।

ऐसी ही तस्वीरें अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आई है। यहां पर चौखटिया के खीड़ा चौकी प्रभारी फिरोज आलम और मासी चौकी प्रभारी सुनील धानिक अपने दूसरे पुलिस साथियों के साथ जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि ये सभी पुलिसवाले अपने खर्चे से जरूरतमंदों को राशन बांट कर रहे हैं। दोनों चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी खजुरानी, खीड़ा, अमस्यारी, जुकानी, केलाबाड़ी, जमराड, सकलै, भगोती, कोट्यूडा, भटोली, मासी, थापला, के गांवों का दौरा करके हर जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं।

दरअसल पुलिस को खबर मिली कि इन गांवों में कई लोगों के पास राशन नहीं है। इसके बाद दोनों चौकियों के प्रभारी फिरोज आलम और सुनील धानिक ने ये बीड़ा उठाया कि कोई भी शख्स भूखा ना सोए। इन लोगों ने अपने खर्चे से 150 किलो आटा, 100 चावल के अलावा दाल और दूसरी जरूरी चीजें लोगों को पहुंचा रहे हैं। पुलिसवालों ने अब तक 45 परिवारों को राशन किट मुहैय्या कराई है। साथ ही सभी परिवार को अपना मोबाइल नंबर दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर वो उन्हें फोन कर सकें। राशन सामग्री बांटते हुए पुलिसवालों ने लोगों को कोरोना महामारी को लेकर जागरुक भी किया और  हर किसी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की गुजारिश की।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.