पाकिस्तान में ‘गधों’ की भरमार क्यों है?

पाकिस्तान में गधों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हो गया है। पड़ोसी मुल्क में गधों की संख्‍या 5.3 मिलियन को पार कर चुकी है। इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया में पाकिस्तान का मजाक बनाया जा रहा है।

गधा एक ऐसा जानवर है जो ज्यादातर देशों में पाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये किस देश में सबसे ज्यादा पाया जाता है। क्या किसी देश में गधों की संख्या में इजाफा होना भी खबर बन सकती है। हाल में पाकिस्तान के ‘जियो’ न्यूज ने एक रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक गधों की ज्यादा संख्या के मामले में पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट के आने के बाद पूरी दुनिया में ये खबर ट्रेंड कर रही है।

ये पहली बार नहीं है जब जब गधों को लेकर पाकिस्तान सुर्खियों में आया है। इससे पहले भी पड़ोसी मुल्क ऐसी खबरों के चलते सुर्खियों में रह चुका है। इस खबर से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। पाकिस्तान में गधों की संख्‍या 5.3 मिलियन को पार कर चुकी है। पाकिस्तान के पंजाब लाइवस्‍टोक डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक अकेले लाहौर में ही गधों की तादाद 41 हजार के पार है। इनकी बढ़ती तादात को देखते हुए पाकिस्‍तान में गधों के लिए अस्‍पताल भी बनाया गया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में गधा लोगों के लिए कमाई का भी अच्छा जरिया है। गधों से वहां के लोग दिनभर में 400 से 800 तक की कमाई कर लेते हैं। पाकिस्‍तान की मीडिया के मुताबिक गधों के व्‍यापार में लगे लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है। इतना ही नहीं पूरे देश में गधों की कीमत में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है। गधों की नस्ल के हिसाब से यहां उनकी कीमत भी आसमान पर होती है। एक गधों की कीमत 35 हजार से 50 हजार तक होती है। गधों की संख्‍या के हिसाब से दुनिया में पहले नंबर पर चीन दूसरे पर चीन और तीसरे पर इथोपिया आता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.