Categories: IndiaIndia NewsNews

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान की सरकार ने भी पूरा किया अपना वादा

राजस्थान की नई सरकार ने किसानों का लोन माफ करने का आदेश जारी कर दिया है। सीएम अशोक गहलोत ने इसका ऐलान किया। 30 नवंबर 2018 तक किसानों के 2 लाख तक कर्ज माफ किए जाएंगे।

किसानों की कर्जमाफी का वादा कर तीन राज्यों में सत्ता में आई कांग्रेस अब अपने वादों को अमली जामा पहनाने में जुटी है। एमपी और छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान की सरकार ने भी अपना पहला और बड़ा चुनावी वादा पूरा कर दिया है। अशोक गहलोत सरकार ने भी किसानों का लोन माफ करने का ऐलान कर दिया। राजस्थान सरकार ने 30 नवंबर 2018 तक किसानों के 2 लाख तक के कर्ज को माफ करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

कर्जमाफी के आदेश के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया था, जिसे 10 दिनों में पूरा करना था। इस आदेश के तहत कोऑपरेटिव बैंकों के किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। जबकि जो किसान कमर्शियल बैंक के लोन नहीं चुका पाए और बैंक के डिफाल्टर हैं, उनका दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। गहलतो ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने 2000 करोड़ तक का कर्ज माफ किया था और 8000 का करोड़ का कर्ज छोड़ दिया था। इस लोन माफी के फैसले से सरकार पर 18000 करोड़ का बोझ पड़ेगा।

कर्ज माफी के बाद राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया ”कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा किए गए वादे के मुताबक हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस जो कहती है वो करती है।”

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के कुछ घंटे के अंदर ही दोनों प्रदेशों की नई सरकारों ने किसानों कर्जा माफ करने का ऐलान कर दिया था। अब राजस्थान की सरकार ने कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया है।
newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.