FACEBOOK पर लग सकता है 3.5 खरब रुपये का जुर्माना

यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर लंबे वक्त से सवालों के घेरे में रहे फेसबुक को बड़ा झटका लग सकता है। फेसबुक पर 5 बिलियन डॉलर यानि करीब 3.5 खरब रुपये का जुर्माना लग सकता है।

अगर फेसबुक से इतना जुर्माना वसूला जाता है, तो ये इस सोशल साइट कंपनी के एक महीने की आमदनी के बराबर होगा। आपको बता दे कि फेडरल ट्रेड कमीशन यानि FTC प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर फेसबुक की जांच कर रहा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक फेडरल ट्रेड कमीशन ने अभी तक जुर्माने की राशी नहीं बताई है। आपको बता दें कि कंपनी ने FY 2019 की फिनांशियल अर्निंग रिपोर्ट जारी की है जिसमें ये बता कही गई है।

फेसबुक की तरफ से कहा गया है कि कंपनी ने फेडरल ट्रेड कमिशन के साथ सेटलमेंट करने के लिए 3 बिलियन डॉलर अलग रखे थे, और यह जांच कैंब्रिज एनालिटिका डेटा स्कैंडल के बाद फेसबुक में जांच शरू की गई थी। दरअसल 2011 में FTC के साथ फेसबुक ने एक समझौता किया था, जिसके तहत फेसबुक को डेटा शेयर करने के लिए यूजर्स की सहमति की जरूरत होगी। लेकिन फेसबुक ने इस समझौते को कथित तौर पर तोड़ा है।

फेसबुक के CFO डेव वेनर के मुताबिक अब तक इस परेशानी का समाधान नहीं किया गया है। इसलिए कितना रुपया देना होगा यह अभी तक साफ नहीं है। फेसबुक ने अपनी इस रिपोर्ट में यह भी कहा है कि दुनिया भर में फेसबुक के पास 1.56 बिलियन डेली ऐक्टिव यूजर्स हैं। जबकि हर महीने के ऐक्टिव यूजर्स की बात करें तो यह आंकड़ा 2.38 बिलियन पार कर चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.