वीडियो: केसरिया हुई काशी, हर तरफ सिर्फ मोदी-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को काशी में शक्ति प्रदर्शन किया। पीएम के मेगा रोड शो में जनसैलाब उमड़ा है। इस दौरान पूरी काशी केसरिया हो गई।

रोड पर लोग की भीड़ खचाखच भरी थी। छतों से लोग पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर रहे थे। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के लंका गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ। ये रोड शो 10 किलोमीटर लंबा चला। रोड शो के बाद दशावश्वमेघ घाट पर पीएम मोदी गंगा आरती में शामिल हुए।

बीएचयू के बाहर बीजेपी समर्थकों की भारी भीड़ थी। भीड़ का उत्साह इतना ज्यादा था कि कई बार पीएम मोदी खुद समर्थकों को समझाते दिखे। जिन-जिन गलियों से पीएम मोदी का काफिला गुजर रहा था। वहां मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे।

घाट पर आते ही आरती में शामिल पुरोहित ने पीएम मोदी को टीका लगाया। पीएम मोदी के साथ गंगा आरती मेंं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। गंगा आरती के दौरान पीएम मोदी भक्ति में लीन दिखे। कभी वो ताली बजाते, तो कभी आरती की धुन पर उनके कदम झूमते दिखाई दिए।

गंगा आरती से पहले पंडितों ने मंत्रोच्चार किया। पूरा वातावरण गंगा मां की भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। आरती के बाद घाट पर भजन भी गाए गए। आरती के बाद पीएम ने गंगा जल से आचमन किया। आपको बता दें कि शुक्रवार को पीएम वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.