तस्वीरों में देखें पाकिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 19 की मौत, 300 से ज्यादा घायल, कई इमारतें जमींदोज

भूकंप से जहां दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर से समेत भारत के कई हिस्से हिल गए। वहीं भूकंप से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारी तबाही हुई है।

भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के लाहौर से 173 किलोमीटर दूर जाटलान में था। भूकंप से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चारों तरफ तबाही का मंजर है। अब तक 19 लोगों के मारे जाने की खबर है और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 11 लोग जाटलान और 8 मीरपुर के हैं।

भूकंप से पीओके के शहरी और ग्रामीण हिस्से प्रभावित हुए हैं। इसमें मीरपुर, जाटलान, मुजफ्फराबाद और कोटली समेत कई इलाके शामिल हैं। भूकंप के झटकों के बाद अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने बताया कि भूकंप के झटकों से एक हॉस्टल समेत कई इमारतें ढह गई हैं।

मीरपुर में जाटलान नहर के पास सड़कों पर गहरी दरारें पर पड़ गई हैं। दरारें इतनी बड़ी थीं कि इसमें कई कारें समा गईं। भूकंप के बाद इस इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटकों से मीरपुर में एक इमारत ढह गई। इमारत की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। यहां के डिप्टी कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

भूकंप के झटकों से मीरपुर अस्पताल के भवन को भी नुकसान पहुंचा है। पीओके के सूचना मंत्री ने मीडिया को बताया कि संबंधित अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं, इसके अलावा भूकंप के बाद नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.