प्रधानमंत्री के मुरीद डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को बताया ‘फादर ऑफ इंडिया’, पढ़िए दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंगलवार को एक बार फिर मुलाकात हुई। पीएम के अमेरीकी दौरे पर दोनों देशों के प्रमुखों की ये तीसरी मुलाकात थी। यूनाइटेड नेशन एसेंबली के इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पत्रकारों से कहा कि मोदी ने आतंकवाद पर खुले मन से बात की और अपना पक्ष रखा। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश कश्मीर मसले का हल निकाल सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने एक बार इस्लामिक आतंकवाद पर मु्द्दा उठाते हुए कहा कि हम मिलकर इस्लामिक आतंकवाद को सुलझाएंगे।

पीएम को बताया फादर ऑफ इंडिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो रॉकस्टार एलविस प्रेस्ली की तरह लोकप्रिय हैं और महान व्यक्ति हैं। वो भारत के पिता की तरह हैं। हम उन्हें इंडिया का फादर कहेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पीएम ने ट्रंप को बताया इंडिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी मुस्लिमों की है। भारत में दूसरे देशों की तुलना में कट्टरपंथी कम हैं। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने हाउडी मोदी कार्यक्रम में आने के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा किया।

गोखले ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर काफी चर्चा हुई। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया कि 30 सालों में आतंकवाद की वजह से कश्मीर में 43 हजार लोगों की जान गई है। पाकिस्तान को आतंकवाद का बढ़ावा देने लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम ने ट्रंप को बताया कि उनके लाहौर के दौरे के फौरन बाद पठानकोट मिलिट्री बेस पर हमला हुआ और आज तक दोषियों को सजा नहीं दी गई। पीएम ने ट्रंप से कहा कि भारत को पाकिस्तान से बात करने से ऐतराज नहीं, लेकिन पहले पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर कोई ठोस कदम उठाए और पाकिस्तान ऐसा करता नहीं दिख रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.