अमेरिका ने फेसबुक पर 5 अरब डॉलर यानि करीब 34 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया है। यह जुर्माना फेसबुक की कुल मार्केट कैप करीब 35 लाख करोड़ रुपए का करीब 1% है।
प्राइवेसी ब्रीच को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ये जुर्माना लगाया गया है। अमेरिका में निजता के उल्लंघन के मामले में किसी कंपनी पर लगाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। मार्च 2018 में फेसबुक के डेटा लीक का सबसे बड़ा मामला सामने आया था। एफटीसी ने फेसबुक को यूजर्स के डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा में चूक का दोषी पाया है।
फेडरल ट्रेड कमीशन ने जुर्माना लगाने के साथ ही फेसबुक से कहा है कि कंपनी हर नए प्रॉडक्ट और सर्विस के लिए प्राइवेसी रिव्यू करेगी और ये रिव्यू हर तिमाही में सीईओ और थर्ड पार्टी एसेसर को दिया जाएगा। आपको बता दें कि फेसबुक ने भी जुर्माना देने के लिए हामी भर दी है।
क्या है फेडरल ट्रेड कमीशन?
ये अमेरिका की एक इंडिपेंडेट एजेंसी है। इसे फेडरल ट्रेड कमीशन ऐक्ट के तहत बनाया गया है। इसका काम कंज्यूमर के हितों की रक्षा करना है। FTC कंज्यूमर या कंपनियों द्वारा की फ्रॉड, भ्रामक विज्ञापन की शिकायत की जांच करती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.