कर्नाटक के बाद राजस्थान से कांग्रेस के लिए बुरी खबर! विधानसभा से आई चिंताजनक तस्वीर

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए चारों तरफ से बुरी खबर आ रही है।

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरने के बाद अब राजस्थान से पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। राजस्थान विधानसभा से जो तस्वीर सामने आई है वो कांग्रेस के लिए चिंताजनक है।राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की रस्साकशी किसी से छिपी नहीं है। खबरों की मानें तो इस मुश्किल दौर में दोनों नेताओं के बीच दरार और बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक, इसकी एक तस्वीर राजस्थान विधानसभा में देखने को मिली।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सचिन पायलट अकेले सदन में दिखे। सचिन पायलट को अकेला देख बीजेपी के कई विधायकों ने सवाल खड़े किए। विधानसभा अध्‍यक्ष को संबोधित करते हुए बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि अध्‍यक्ष महोदय, सत्‍ता पक्ष की ओर से कोई सदन में दिखाई नहीं दे रहा है। पायलट अकेले सदन में हैं।

बीजेपी विधायक का ये बयान सुनते ही सचिन पायलट आगबबूला हो गए। सदन में खड़े होकर पायलट ने कहा कि मैं सम्‍मानित सदस्‍यों को बताना चाहता हूं कि मैं अकेले ही आप सब पर भारी हूं। पायलट के इस बयान के बाद बीजेपी विधायक ने कहा चुनाव के पहले हम भी अक्‍सर ऐसा ही सोचते थे। ऐसा लगता है कि आज हमें आपका साथ देना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.