पाकिस्तान में एक-एक रोटी को मोहताज हो गए हैं लोग

आर्थिक मोर्चे पर कंगाल पाकिस्तान में अब खाने के लाले पड़ने लगे हैं। लोग एक-एक रोटी को मोहताज हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान, सिंध, खैबर पख्तूनख्वाह और पंजाब में आटे की कमी हो गई है।

जिसकी वजह से लोगों के पास सिर्फ चावल खाने का ही विकल्प बचा है। आटे की कमी की वजह से खैबर पख्तूनख्वाह में नान बनाने वाली कई दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं आटे की कमी और दाम बढ़ने की वजह से नान तैयार करने वाले नानबाई हड़ताल पर चले गए हैं।

कई जगहों पर तो आटे की कमी की वजह से रोटी मिल ही नहीं रही और जहां मिल रही वहां इतनी महंगी है कि आम आदमी की पहुंच से दूर हो जा रही है। सरकार दुकानदारों पर रोटी के दाम करने का दबाव बना रही है। आटे की किल्लत को इमरान खान सरकार ने संज्ञान में लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सरकार ने 3 लाख टन गेहूं के आयात को भी मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी भी इससे राहत मिलने में वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि ये गेहूं आने में 15 फरवरी तक का वक्त लग सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2018 के आखिर से लेकर जून 2019 तक पाकिस्तान ने 6 लाख मिट्रिक टन गेहूं का निर्यात किया था। इसके बाद जुलाई 2019 में गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी अक्टूबर तक 48 हजार मिट्रिक टन गेहूं विदेश भेजे गए। विपक्ष ने रोक के बावजूद निर्यात की जांच की मांग की थी। विपक्षी पार्टी के नेता ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि कई लोगों ने इस धंधे से करोड़ों बना लिया। उन्होंने घोटाले की वजह से गेहूं के संकट की आशंका जताई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.