फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेकरी में गैस रिवास की वजह से बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है।
इस विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इनमें 3 अग्निशमन कर्मी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।”
पेरिस फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों के मुताबिक, पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर है। घटना में 24 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि मध्य पेरिस के 9वें प्रांत र्यू डी ट्रेविस में एक बेकरी में विस्फोट हुआ है। खबरों के मुताबिक, गैस रिसाव की शिकायत पर वहां पहुंचे दमकल कर्मी भी विस्फोट की चपेट में आ गए। विस्फोट के कारण यहां खड़ीं कारें और पास की दूसरी इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके से आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। आस-पास की इमारतों के साथ दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
फ्रांस के प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलिप और शहर की महापौर एनी हिडाल्गो के साथ घटनास्थल का दौरा किया। आंतरिक मंत्री क्रिस्टोफी कास्टनर ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने घायलों को तत्काल राहत पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विस्फोट के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.