हाउडी मोदी: पीएम मोदी का अमेरिका में अकल्पनीय..अविश्वनीय मेगा शो

हाउडी मोदी कार्यक्रम में पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा देखा। ह्यूस्टन का एनआरजी स्टेडियम पीएम के चाहने वालों से खचाखच भरा था। इवेंट की शुरुआत में करीब 90 मिनट तक कल्चरल प्रोगाम हुआ।

भारत और अमेरिका के करीब 24 ग्रुप्स और 400 कलाकारों ने समा बांधा। इस कार्यक्रम में भारत के संस्कृति के साथ साथ भारत और अमेरिका के साझा रंग भी देखने को मिली।। इस दौरान माहौल बन चुका था। लोग उत्साहित थे और हर किसी को रॉक्सटार पीएम मोदी का इंतजार था। आखिरकार वो वक्त आया। ह्यूस्टन के मेयर ने जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेज पर बुलाया। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सधे हुए कदमों से बैकस्टेज से आगे की ओर बढ़ रहे थे। इधर खचाखच भरा पूरा एनआरजी स्टेडियम अपने कदमों पर था। लोगों की जुबान पर सिर्फ मोदी-मोदी का नारा था। पूरा का पूरा माहौल किसी रॉक शो की तरह लग रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉकस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री ली। लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर स्टेज पर मौजूद अमेरिकी सिनेटर्स से मिलने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने हर किसी से हाथ मिलाया और सभी एक एक कर स्टेज से नीचे उतरे। इसके बाद स्टेज पर थे रॉकस्टार मोदी और सामने थे 50 हजार से ज्यादा अमेरिका में रहने वाले हिंदुस्तानी।

प्रधानमंत्री के कद का अंदाजा से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मेगा शो से दूर नहीं रह पाए। प्रधानमंत्री मोदी के इस मेगा शो को देखने के लिए हजारों किलोमीटर दूर से खिंचे चले आए। फिर घड़ी प्रधानमंत्री के स्पीच की आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल खोलकर बात की। अपने पुराने अंदाज में हर बात को परख परख कर रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शख्सियत ही ऐसी है कि दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति भी पूरे 50 मिनट तक रॉकस्टार मोदी के भाषण को बेहद बारीकी से सुन रहे थे।

प्रधानमंत्री का भाषण खत्म हुआ। पूरा का पूरा स्टेडियम एक बार फिर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। पूरा स्टेडियम खड़ा था। राष्ट्रपति ट्रंप की तालियां भी नहीं थम रही थी। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मोदी स्टेज से नीचे की तरफ उतरे।

नीचे एक गार्ड ने उन्हें इस ओर चलने का इशारा किया, लेकिन पीएम अपने अलग ही अंजाद के लिए जाने जाते हैं। वो मुड़े अपने डोनाल्ड ट्रंप की तरफ दोनों ने हाथ मिलाया और रॉकस्टार मोदी ने उन्हें खींचकर अपने फैन्स के बीच ले गए। दोनों नेताओं ने स्टेडियम का राउंड मारा। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर सब का अभिवादन किया। पीएम मोदी को लेकर सात समंदर पार भी ऐसी दिवानगी ही उन्हें रॉकस्टार बन रही थी। रॉकस्टार मोदी के इस मेगा शो को पूरी दुनिया ने देखा। पूरी दुनिया में हाउडी मोदी की चर्चा हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.